भारत का एशियाई खेलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन

जानिए अब तक जीते 90 पदकों में किस खिलाड़ी का कितना योगदान खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने शुक्रवार तीन बजे तक 90 पदक जीत लिए हैं जिनमें 21 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इन खेलों में कई गुमनाम खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से काफी प्रभावित किया है तो कुछ नामचीन खिलाड़ियों का चीन में जादू नहीं चला है। भारत की तरफ से किस खिलाड़ी का कैसा प्रदर्शन रहा, इस खबर में पढ़ सकते हैं। भारतीय दल ने हा.......

उपेक्षित-हताश बुजुर्गों की सुध लेने का समय

आओ बुजुर्गों के लिए बनाएं योजनाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत युवाओं का देश है लेकिन धीरे-धीरे ही सही यहां उम्रदराज लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। हमारे देश में बुजुर्गों की स्थिति क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है। हमारी हुकूमतों को अब बुजुर्गों के लिए भी कुछ अच्छी योजनाएं बनाने की दरकार है। कोशिश हो कि जीवन की सांझ में बुजुर्गों को स्वास्थ्य देखभाल के लिये पर्याप्त सुविधाएं मिलें। सामाजिक सुरक्षा हो और पेंशन की जरूरत पूरी हो।.......

माता-पिता के प्रोत्साहन से एथलीट बनीं सोजन

चोट लगने पर भी नहीं मानी हार, लम्बी कूद में जीती चांदी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी है। महिलाओं की लम्बी कूद में भारत की एनसी सोजन ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल में 6.63 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ रजत पदक जीता। पहले स्थान पर रहने वाली चीन की शिकि जियोंग से वह 0.10 मीटर पीछे रह गईं।  सोजन का पहला प्रय.......

एशियाड स्वर्ण विजेता घुड़सवारों की पढ़िए दिलचस्प कहानी

जमीन गिरवी रख खरीदा 75 लाख का घोड़ा, लम्बे समय तक यूरोप रहे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खिलाड़ी हुकूमतें नहीं अभिभावक बनाते हैं। हमारे देश में हकीकत यही है। हम वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों की बलैंया लेते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर आर्थिक तंगहाली से जूझ रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन नहीं देते। कई होनहार असमय खेल छोड़ देते हैं तो कई परिवार कंगाल हो जाते हैं। यही हाल एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले घुड़सवारों का है। इंदौर की स.......

संसद के आंगन में नारी शक्ति की किलकारी

श्रेय लेने के बजाय मूर्तरूप देना जरूरी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत सरकार ने नारी शक्ति को बेशक बराबरी का हक देने का विधेयक पारित करा लिया हो लेकिन यह तभी साकार रूप लेगा जब इसके लिए ईमानदार प्रयास होंगे। यह सुखद संयोग ही है कि नई संसद का आगाज देश की नारी शक्ति को उसके दशकों से लम्बित हक देने से हुआ है।  सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने लोकसभा व विधानसभाओं में तैंतीस फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी थी। निस्संदेह, इसका देश-दुनिया में स.......

पन्ना की पर्वतारोही बेटी गौरी के कमाल से देश निहाल

दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा खेलपथ संवाद पन्ना। जिस दिन हमारा राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस मना रहा था उसी दिन पन्ना की बेटी गौरी अरजरिया दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा लहरा-फहरा रही थी, वह भी बेहद कठिन परिस्थितियों में। गौरी के इस साहसी कौतुक से सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं समूचा हिन्दुस्तान गौरवान्वित है। पन्ना जिले की 29 साल की गौरी अरजरिया ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी कि.......

भारत बनाम इंडिया विवाद गैरवाजिब

देश में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले देश के नाम को लेकर जो अनावश्यक विवाद छिड़ा उससे कोई अच्छा संदेश नहीं जाएगा। दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन के मेहमानों को दिये जाने वाले रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेजीडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ वर्णित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये ‘द प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत&rsqu.......

सबका प्यारा, सबसे न्यारा नीरज हमारा

पानीपत के लाल का हंगरी में कमाल ओलम्पिक के बाद अब बना विश्व चैम्पियन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आज खेल दिवस की औपचारिता मनाने में देश मशगूल है लेकिन समूची दुनिया में इस वक्त हिन्दुस्तान के लाल नीरज चोपड़ा की ही बातें हो रही हैं। ओलम्पिक के बाद विश्व चैम्पियन बन नीरज चोपड़ा ने खेलों के कई मिथक तोड़ दिए हैं। पानीपत के लाल नीरज ने देश को जो इज्जत दिलाई है, वह अप्रतिम है। राग-रागनियों और पहलवानों के हरियाणा से अब भारत को दुनिया म.......

चंद्रयान की सफलता से बढ़ा हिन्दुस्तान का अभिमान

ऐतिहासिक सफलता से गौरवान्वित हुआ देश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। समूचा हिन्दुस्तान इस समय चंद्रयान-3 की सफलता से हर्षित है। समूची दुनिया भारत की जय-जयकार कर रही है। निस्संदेह, यह चंद्रमा पर भारतोदय है। भारतीयों की आस्था व साहित्य के तमाम प्रतीक-प्रतिमानों में गहरे तक ऊंचा स्थान रखने वाले चंद्रमा पर भारतीय मेधा की दस्तक विषमयकारी है। जिस भारत को पश्चिमी देश हेयदृष्टि से सांप-सपेरों का देश कहते थे, उसके वैज्ञानिकों ने वो करिश्मा कर दिखाया क.......

चैम्पियनों जैसा खेले भारतीय हॉकी खिलाड़ी

हॉकी का पुराना गौरव लौटने की उम्मीद खेलपथ संवाद चेन्नई। चेन्नई में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय जांबाजों ने आखिरकार ट्रॉफी पर कब्जा कर ही लिया। वैसे तो पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम विजेता की तरह खेली और उसने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ कराया। हालांकि फाइनल में पहले हॉफ में वह मलेशिया से पिछड़ती नजर आई। लेकिन आखिरी समय में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने हमले में पैनापन दिखाया और मलेशिया को हरा चैम्पियंस ट्रॉफी भारत की झोली म.......